Home ट्रेंडिंग यूपी में 1628 पदों पर नौकरी का मौका, 13 अक्टूबर को लगेगा...

यूपी में 1628 पदों पर नौकरी का मौका, 13 अक्टूबर को लगेगा रोजगार मेला; ₹24 हजार तक वेतन

2
0
Jeevan Ayurveda

 नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए रोजगार पाने का अवसर सामने है। उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के तहत सेवा संकल्प अभियान में मंगलवार, 13 अक्टूबर को राजकीय पॉलिटेक्निक में रोजगार मेला लगेगा।

प्रादेशिक सेवायोजन कार्यालय और राजकीय पॉलिटेक्निक के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित मेले में विभिन्न क्षेत्रों के कुल 1628 पदों पर भर्ती के अवसर मिलेंगे। इसमें नए अभ्यर्थियों के साथ पांच वर्ष तक का अनुभव रखने वाले युवा भी अपनी योग्यता के अनुसार चयन प्रक्रिया में शामिल हो सकेंगे। अभ्यार्थियों को सुबह दस बजे तक रिपोर्ट करना होगा।

Ad

मेले में मशीन ऑपरेटर, असेंबली ऑपरेटर, अप्रेंटिस ट्रेनी, सिक्योरिटी गार्ड, हेल्पर, वेलनेस एडवाइजर, लोन एडवाइजर, फील्ड आफिसर, इंश्योरेंस एडवाइजर और सेल्स एग्जीक्यूटिव जैसे पदों पर अवसर उपलब्ध होंगे। भर्ती करने वाली कंपनियों में इंडिया स्टील, सीएनएच, स्पार्क मिंडा, राक्सा सिक्योरिटी सर्विसेज, एसबीआई इंश्योरेंस, एयरटेल और जी4एस सिक्योर साल्यूशन शामिल हैं।

रोजगार मेले के लिए आयु सीमा निर्धारित
पॉलीटेक्निक के प्लेसमेंट अधिकारी विनोद शर्मा ने बताया कि विभिन्न पदों के लिए मासिक वेतन 12,500 से 24,000 रुपये तक निर्धारित बताया गया है। अभ्यर्थियों की आयु सामान्यतः 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए, हालांकि पद के अनुसार योग्यता और आयु सीमा अलग हो सकती है।

उन्होंने बताया कि कानपुर नगर के साथ आसपास के जिलों के इच्छुक छात्र-छात्राओं और बेरोजगार युवाओं से मेले में पहुंचने की अपील की है। अभ्यर्थी अपने साथ अद्यतन बायोडाटा, शैक्षिक प्रमाणपत्रों की प्रतियां, आधार कार्ड, पैन कार्ड, पासपोर्ट आकार के फोटो और अनुभव प्रमाणपत्र (यदि उपलब्ध हों) लेकर पहुंचें। रोजगार संगम पोर्टल पर पंजीकरण और पद से संबंधित विवरण भी पहले जांच लें।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here