Home मध्य प्रदेश रेलवे सुरक्षा नियम तोड़ने वालों पर गिरेगी गाज, रीलबाजों को झांसी मंडल...

रेलवे सुरक्षा नियम तोड़ने वालों पर गिरेगी गाज, रीलबाजों को झांसी मंडल की चेतावनी

2
0
Jeevan Ayurveda

ग्वालियर
 इंटरनेट मीडिया पर लोकप्रियता और अधिक व्यूज पाने की होड़ अब रेलवे परिसर में वीडियो बनाने वालों को भारी पड़ सकती है। रेलवे स्टेशन, ट्रेन और पटरियों पर रील या व्लाग बनाने के दौरान सुरक्षा नियमों की अनदेखी करने वालों पर झांसी मंडल ने कार्रवाई की चेतावनी दी है।

रेलवे ने स्पष्ट किया है कि बिना अनुमति प्रतिबंधित क्षेत्रों में प्रवेश, खतरनाक स्टंट और अनधिकृत शूटिंग करने वालों के खिलाफ कानूनी प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जाएगी।

Ad

दरअसल, इंटरनेट मीडिया पर कुछ यूट्यूब चैनलों और अन्य मंचों के माध्यम से रेल परिचालन से जुड़ी सामग्री वायरल की जा रही है। इनमें कई बार अधूरी जानकारी, भ्रामक दावे और तथ्यों को तोड़-मरोड़कर प्रस्तुत किया जाता है।

 

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here