Home ट्रेंडिंग स्मार्टफोन मार्केट में Vivo की बड़ी तैयारी, 12000mAh बैटरी के साथ मिल...

स्मार्टफोन मार्केट में Vivo की बड़ी तैयारी, 12000mAh बैटरी के साथ मिल सकता है 7 दिन का बैकअप

2
0
Jeevan Ayurveda

 नई दिल्ली
रिपोर्ट के मुताबिक चीनी स्मार्टफोन मेकर Vivo करीब 12,000mAh क्षमता वाली स्मार्टफोन बैटरी का मास प्रोडक्शन शुरू कर चुकी है. इसकी रेटेड कैपेसिटी 11,970mAh बताई गई है. अगर ये फोन लॉन्च होता है तो लोगों को बैटरी जल्दी खत्म होने जैसी समस्याओं से निजात मिल सकती है। 

Vivo की 12,000mAh बैटरी 
यह जानकारी चीन के जाने-माने टिप्स्टर Digital Chat Station ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Weibo पर शेयर की है. टिप्स्टर ने सीधे Vivo का नाम नहीं लिया, बल्कि 'Blue' ब्रांड का जिक्र किया है. टेक रिपोर्ट्स में इसे Vivo से जोड़कर देखा जा रहा है, क्योंकि कंपनी की पहचान इसी रंग से जुड़ी है। 

Ad

लीक के मुताबिक, इस ब्रांड की सबसे बड़ी स्मार्टफोन बैटरी अब मास प्रोडक्शन में है. इसकी रेटेड कैपेसिटी 11,970mAh है, जिसे करीब 12,000mAh की बैटरी कहा जा सकता है. टिप्स्टर ने यह भी संकेत दिया है कि कंपनी इससे भी बड़ी बैटरी पर काम कर रही है. इसे भविष्य में बड़ी स्क्रीन वाले किसी स्मार्टफोन में इस्तेमाल किया जा सकता है। 

हालांकि, अभी यह जानकारी सामने नहीं आई है कि 11,970mAh बैटरी किस स्मार्टफोन में दी जाएगी. फोन का नाम, बाकी फीचर्स और लॉन्च की तारीख भी सामने नहीं आई है. इसलिए फिलहाल इसे Vivo के किसी खास मॉडल से जोड़ना जल्दबाजी होगी। 

पहले भी 12,000mAh बैटरी टेस्ट करने की खबर आई थी
यह पहली बार नहीं है जब Vivo की इतनी बड़ी बैटरी की चर्चा हुई है. इसी साल फरवरी में Digital Chat Station ने दावा किया था कि कंपनी 11,000mAh से 12,000mAh तक की टिपिकल कैपेसिटी वाली सिंगल-सेल सिलिकॉन बैटरी टेस्ट कर रही है। 

अब नए लीक में इस बैटरी के मास प्रोडक्शन तक पहुंचने की बात कही गई है. इसका मतलब है कि पहले टेस्टिंग की खबर थी और अब बैटरी के बड़े पैमाने पर उत्पादन की जानकारी सामने आई है. फिर भी यह कहना सही नहीं होगा कि 12,000mAh वाला फोन भी बनकर तैयार हो चुका है। 

अभी कितनी बड़ी बैटरी वाले फोन मिल रहे हैं?
स्मार्टफोन कंपनियां पिछले कुछ समय से बैटरी की क्षमता बढ़ाने पर तेजी से काम कर रही हैं. अब बाजार में 6,000mAh से लेकर 10,000mAh तक की बैटरी वाले फोन भी आने लगे हैं। 

Vivo के ही Y600 Pro में 10,200mAh की BlueVolt बैटरी दी गई है. कंपनी ने इसमें सिलिकॉन-एनोड और सेमी-सॉलिड-स्टेट बैटरी तकनीक का इस्तेमाल किया है. इसके अलावा Oppo, Honor और Realme जैसे ब्रांड भी 10,000mAh के आसपास की बैटरी वाले स्मार्टफोन पेश कर चुके हैं। 

ऐसे में Vivo की 11,970mAh बैटरी इस रेस को एक कदम आगे ले जा सकती है. अगर यह किसी सामान्य स्मार्टफोन में इस्तेमाल होती है, तो मौजूदा फोन के मुकाबले बैटरी बैकअप में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। 

क्या 12,000mAh बैटरी वाला फोन कई दिन चलेगा?
12,000mAh की बैटरी सुनने में काफी बड़ी लगती है. आमतौर पर 5,000mAh या 6,000mAh बैटरी वाले फोन को रोज चार्ज करना पड़ता है. ऐसे में करीब दोगुनी क्षमता वाली बैटरी से ज्यादा बैकअप मिलने की उम्मीद जरूर की जा सकती है। 

एक और चुनौती फोन के साइज और वजन की है. इतनी बड़ी बैटरी लगाने के लिए जगह चाहिए. कंपनियों को यह भी देखना होगा कि फोन बहुत मोटा या भारी न हो जाए. बैटरी की सुरक्षा, गर्म होने और चार्जिंग स्पीड जैसे मुद्दे भी अहम होंगे. नई बैटरी तकनीक का असली फायदा तभी होगा जब कंपनियां बड़ी क्षमता के साथ फोन को इस्तेमाल में आरामदायक भी रख सकें। 

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here