Home मध्य प्रदेश ओडिशा से गांजा लेकर पहुंचे तस्कर पुलिस के हत्थे चढ़े, महिलाओं समेत...

ओडिशा से गांजा लेकर पहुंचे तस्कर पुलिस के हत्थे चढ़े, महिलाओं समेत 3 गिरफ्तार

4
0
Jeevan Ayurveda

 भोपाल
 नशे की खेप लेकर शहर पहुंच रहे तस्करों पर कार्रवाई करते हुए गौतम नगर थाना पुलिस ने एक युवक और दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। तीनों के कब्जे से कुल 8.26 किलो गांजा जब्त किया गया है, जिसकी कीमत करीब सवा तीन लाख रुपये बताई गई है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत दो अलग-अलग प्रकरण दर्ज किए हैं।

तलाशी में 4.165 किलो गांजा मिला
पुलिस के अनुसार गुरुवार को अटल अय्यूब नगर स्थित रेलवे कैबिन के पास पिट्ठू बैग लेकर खड़े कैलाश कुशवाह उर्फ राजेश उर्फ बड़े (35), निवासी धर्मकांटा के पास, हनुमानगंज को पकड़ा गया। बैग की तलाशी में 4.104 किलो गांजा मिला। जेब से मोबाइल भी बरामद हुआ।

Ad

पूछताछ में उसने बताया कि गांजा ओडिशा से लेकर आया था और ट्रेन से उतरने के बाद ही पुलिस के हत्थे चढ़ गया। उससे पूछताछ के आधार पर पुलिस ने पूजा राठौर (28) और सपना वंशकार (26) को नारियलखेड़ा के पास से गिरफ्तार किया। दोनों के पास से 4.165 किलो गांजा मिला।

मंडीदीप में रहती है महिला
पूजा रायसेन जिले के मंडीदीप में किराये के मकान में रहती है, जबकि सपना रायसेन के कोतवाली थाना क्षेत्र की निवासी है। पुलिस के अनुसार, दोनों महिलाएं कैलाश से ही गांजा लेकर जा रही थीं।

पुलिस अब यह पता लगा रही है कि खेप शहर में किन लोगों तक पहुंचाई जानी थी और इस नेटवर्क में अन्य कौन शामिल हैं।

 

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here