Home मध्य प्रदेश IAS जागृति अवस्थी ने सरकारी अस्पताल में दिया बेटे को जन्म, सादगी...

IAS जागृति अवस्थी ने सरकारी अस्पताल में दिया बेटे को जन्म, सादगी की हो रही चर्चा

2
0
Jeevan Ayurveda

भोपाल.

भोपाल की रहने वाली और UPSC CSE 2020 में ऑल इंडिया सेकंड रैंक हासिल करने वाली IAS जागृति अवस्थी ने एक ऐसा फैसला लिया है, जिसकी चर्चा पूरे देश में हो रही है।

Ad

देश की सबसे प्रतिष्ठित प्रशासनिक सेवा में होने और पति के IPS अधिकारी होने के बावजूद उन्होंने महंगे प्राइवेट अस्पताल की जगह उत्तर प्रदेश के सोनभद्र स्थित सरकारी अस्पताल के MCH विंग में अपने पहले बेटे को जन्म दिया है। सोशल मीडिया पर लोग इसे बदलते उत्तर प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं पर भरोसे की सबसे बड़ी तस्वीर बता रहे हैं।

भोपाल से सोनभद्र तक का सफर और MP कनेक्शन
यह खबर मध्य प्रदेश के लिए और भी खास है, क्योंकि जागृति अवस्थी मूल रूप से भोपाल की रहने वाली हैं और उनके पति गौरव पांडेय मध्य प्रदेश कैडर के 2022 बैच के IPS अधिकारी हैं। गौरव पांडेय वर्तमान में सतना जिले में एडिशनल एसपी के पद पर तैनात हैं। दोनों की शादी साल 2025 में हुई थी। नवंबर का महीना दोनों परिवारों के लिए बेहद खास रहा। इस अवसर पर सोनभद्र के जिलाधिकारी चर्चित गौड़ और उनकी पत्नी IFS आरुषि मिश्रा ने अस्पताल पहुंचकर नवजात को आशीर्वाद दिया।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here