Home विदेश ब्रिटेन में छा सकता है अंधेरा! मौसम विभाग की चेतावनी से मचा...

ब्रिटेन में छा सकता है अंधेरा! मौसम विभाग की चेतावनी से मचा हड़कंप, 24 घंटे बेहद अहम

6
0
Jeevan Ayurveda

लंदन
ब्रिटेन में सर्दियों ने दस्तक देते ही अपना सख्त तेवर दिखाना शुरू कर दिया है. मौसम विभाग और सरकार की ओर से लोगों को लगातार कहा जा रहा है कि वो अपना इंतजाम करके रखें क्योंकि कभी भी उनके इलाके में आफत दस्तक दे सकती है. अगले 24 घंटों के लिए भी यहां यलो वॉर्निंग जारी की गई है. आशंका है कि देश के कई हिस्सों में भारी बर्फबारी के साथ तेज हवाएं चलेंगी और हालात ऐसे बन सकते हैं कि सड़कों पर बर्फ की मोटी चादर जम जाए और लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो जाए. ऐसे में उन्हें पहले से जरूरी सामान इकट्ठा करने और खराब मौसम से निपटने की तैयारी करने की सलाह दी गई है। 

मौसम विभाग के मुताबिक आज रात से बारिश का एक मोर्चा उत्तर की ओर बढ़ेगा. ठंडी हवाओं के संपर्क में आते ही कई इलाकों में बारिश बर्फबारी में बदल सकती है. खासकर समुद्र तल से 100 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना है. सामान्य इलाकों में 1 से 5 सेंटीमीटर तक बर्फ जमा हो सकती है जबकि 300 से 400 मीटर से ऊंचे पहाड़ी क्षेत्रों में 5 से 15 सेंटीमीटर तक बर्फबारी का अनुमान है. वहीं कुछ जगहों पर 10 इंच तक बर्फ गिरने की आशंका है। 

Ad

टॉर्च-पावर बैंक और राशन-पानी रख लो
बर्फीले तूफान की आशंका को देखते हुए लोगों को सलाह दी गई है कि आखिरी समय का इंतजार करने के बजाय अभी से अपने घरों में जरूरी चीजों का इंतजाम कर लें. वॉर्न किया गया है कि बिजली गुल हो सकती है, मोबाइल नेटवर्क कमजोर पड़ेगा और दुकानों तक पहुंचने में परेशानी हो सकती है. ऐसे में कुछ जरूरी चीजें बड़े काम आ सकती हैं-

    टॉर्च और अतिरिक्त बैटरियां: बिजली कटने पर अंधेरे में घर के अंदर रोशनी के लिए इनकी जरूरत पड़ेगी.

    मोमबत्तियां और माचिस: बिजली आपूर्ति बाधित होने की स्थिति में वैकल्पिक रोशनी के लिए इन्हें सुरक्षित जगह पर रखें.

    कंबल और गर्म कपड़े: तापमान गिरने और हीटिंग सिस्टम बंद होने पर शरीर को गर्म रखने के लिए इनका इंतजाम करें.

    पावर बैंक: मोबाइल फोन की बैटरी खत्म होने पर मौसम की जानकारी और आपातकालीन संपर्क बनाए रखने में मदद मिलेगी.

    चार्ज किया हुआ मोबाइल फोन: घर से निकलने से पहले फोन पूरी तरह चार्ज रखें, ताकि जरूरत पड़ने पर मदद मांगी जा सके.

90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
मौसम की परेशानी सिर्फ बर्फबारी तक सीमित नहीं रहने वाली है. मौसम विभाग का कहना है कि पूरब से आने वाली तेज हवाओं की रफ्तार 50 से 60 मील प्रति घंटे तक पहुंच सकती है, इनकी वजह से बर्फ जमने की स्थिति और खराब होगी और ड्राइविंग रिस्की हो जाएगी. मेट ऑफिस के मौसम वैज्ञानिक ऐडन मैकगिवर्न ने भी चेतावनी दी है कि 24 घंटे में मौसम काफी अस्थिर रह सकता है। 

किन इलाकों में सबसे ज्यादा असर?
मौसम विभाग की चेतावनी के मुताबिक इंग्लैंड के ईस्ट मिडलैंड्स, नॉर्थईस्ट, नॉर्थवेस्ट और वेस्ट मिडलैंड्स के अलावा यॉर्कशायर एंड हंबर में लागू रहेगी. स्कॉटलैंड के स्ट्रैथक्लाइड, साउथवेस्ट स्कॉटलैंड और लोथियन बॉर्डर्स भी प्रभावित हो सकते हैं. वेल्स के मध्य और उत्तरी हिस्सों के ऊंचाई वाले इलाकों में भी बर्फबारी या जमने वाली बारिश की आशंका है. 17 नवंबर को 12 बजे तक के लिए वॉर्निंग दी गई है और लोगों को तैयार रहने के लिए कहा गया है। 

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here