Home छत्तीसगढ़ अवैध धान भंडारण पर मोहला में दो व्यापारियों से 40 क्विंटल धान...

अवैध धान भंडारण पर मोहला में दो व्यापारियों से 40 क्विंटल धान जब्त

4
0
Jeevan Ayurveda

 रायपुर

मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय की मंशानुसार मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी व्यवस्था में पारदर्शिता बनाए रखने और अवैध धान भंडारण एवं कोचिया, बिचौलियों पर अंकुश लगाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में खाद्य विभाग एवं संबंधित अधिकारियों की संयुक्त टीम ने जांच के दौरान दो व्यापारिक प्रतिष्ठानों में अवैध रूप से भंडारित कुल 40 क्विंटल धान जब्त किया है।
         
खाद्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मोहला में जांच के दौरान व्यापारी श्रवण साहू के प्रतिष्ठान एस.के. ट्रेडर्स से 15 क्विंटल तथा सलीम खान के प्रतिष्ठान एच.वी. एंड संस से 25 क्विंटल धान अवैध रूप से भंडारित पाया गया। टीम ने दोनों प्रतिष्ठानों से कुल 40 क्विंटल धान जब्त किया। संबंधित व्यापारियों के विरुद्ध मंडी अधिनियम के प्रावधानों के तहत प्रकरण तैयार कर नियमानुसार कार्रवाई की गई है। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि समर्थन मूल्य पर धान खरीदी प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अवैध धान भंडारण, परिवहन और बिचौलियों की गतिविधियों पर प्रशासन की पैनी नजर है। नियमों का उल्लंघन करने वाले व्यापारियों एवं अन्य संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here