Home ट्रेंडिंग Gen Z की बदली सोच! अब बड़ी सैलरी और ऊंचे पद से...

Gen Z की बदली सोच! अब बड़ी सैलरी और ऊंचे पद से ज्यादा नौकरी में सुकून को दे रहे तरजीह

4
0
Jeevan Ayurveda

जेन जी के लिए अच्छी नौकरी का मतलब बड़ी कंपनी, अच्छी सैलरी और ऊंचा पद हुआ करता था. लेकिन अब नौकरी को लेकर जेन जी की सोच में बदलाव देखने को मिल रहा है. आज के युवा सिर्फ अच्छी पोस्ट या बड़ी जिम्मेदारी मिलने से खुश नहीं होते, बल्कि ये भी देखते हैं कि जिस जगह वे काम कर रहे हैं, वहां का माहौल कैसा है. उनके लिए ऑफिस में रिस्पेक्ट, काम और पर्सनल लाइफ के बीच बैलेंस, और मेंटल पीस भी उतना ही जरूरी हो गया है.

काम का माहौल क्यों है जरूरी?
जेन जी के लिए ऑफिस सिर्फ काम करने की जगह नहीं है. वे चाहते हैं कि वहां उनकी बात सुनी जाए और उनके काम को महत्व मिले. अगर किसी कंपनी में अच्छा पोस्ट तो है, लेकिन कलीग्स पर लगातार काम का दबाव रहता है, छुट्टी लेने में परेशानी होती है या सीनियर्स का व्यवहार अच्छा नहीं है, तो युवा वहां लंबे वक्त तक काम करना पसंद नहीं करते.

Ad

अच्छे पद से ज्यादा जरूरी है रिस्पेक्ट
जेन जी ऐसी जगह काम करना चाहते हैं, जहां काम के साथ माहौल भी शांत हो और कलीग्स के बीच में भी आपसी समझ हो.वे चाहते हैं कि ऑफिस में अपनी बात रखने की आजादी हो और गलतियों पर उन्हें डाटने के बजाय समझाया जाए. जेन जी के लिए सीनियर्स और कलीग्स के बीच अच्छा रिश्ता भी काफी मायने रखता है. वे ऐसे सीनियर्स को पसंद करते हैं, जो सिर्फ काम पूरा करवाने के बजाय उनकी परेशानियों और जरूरतों को भी समझें.

काम और पर्सनल लाइफ के बीच बैलेंस
जेन जी अपनी नौकरी को पूरी जिंदगी नहीं बनाना चाहती. वे काम के साथ दोस्तों, फैमिली, घूमने और अपनी पसंद के कामों के लिए भी वक्त निकालना चाहती हैं. यही वजह है कि वे ऐसी कंपनियों को प्रायरिटी देती हैं, जहां काम के घंटे तय हों और कलीग्स को जरूरत पड़ने पर छुट्टी लेने की आजादी मिले.

क्या बदल रही है नौकरी की परिभाषा?
इसका मतलब ये नहीं है कि जेन जी के लिए पद, सैलरी या तरक्की जरूरी नहीं हैं. बल्कि वे इन सबके साथ काम करने का अच्छा माहौल भी चाहती हैं. उनके लिए बड़ा पद हासिल करना तभी मायने रखता है, जब उसके साथ काम करने की अच्छी जगह और मेंटल पीस भी मिले. यानी अब नौकरी चुनते वक्त सिर्फ ये नहीं देखा जा रहा कि पद कितना बड़ा है, बल्कि ये भी देखा जा रहा है कि वहां काम करके जिंदगी कितनी बेहतर हो सकती है.

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here