Home मध्य प्रदेश एमपी में मंगलवार से लौटेगी कड़ाके की ठंड, बारिश और कोहरे का...

एमपी में मंगलवार से लौटेगी कड़ाके की ठंड, बारिश और कोहरे का अलर्ट जारी

5
0
Jeevan Ayurveda

भोपाल
बंगाल की खाड़ी में उठे तूफान अकवान अब कमजोर पड़ गया है। हालांकि रविवार सुबह राजधानी भोपाल समेत प्रदेश के दक्षिण-पूर्वी हिस्सों में बादलों का डेरा रहा, जिससे दिन में सिहरन बढ़ गई और अधिकतम तापमान तेजी से लुढ़क गया। भोपाल में सुबह की शुरुआत धुंध के साथ हुई, वहीं शाम साढ़े पांच बजे तक उमरिया में सात और बालाघाट के मलाजखंड में दो मिलीमीटर वर्षा हुई।

कई शहरों में दिन का पारा सामान्य से 6.4 डिग्री तक पहुंचा
दिन भर सूरज के बादलों में छिपे रहने का असर यह हुआ कि कई शहरों में दिन का पारा सामान्य से 6.4 डिग्री तक नीचे आ गया, जबकि रात की ठंड अचानक गायब हो गई। वरिष्ठ मौसम विशेषज्ञ अजय कुमार शुक्ला ने बताया कि वातावरण में नमी, धीमी हवा और ठंडी जमीन के चलते कोहरे के अनुकूल हालात बन गए हैं। सोमवार को जबलपुर, शहडोल और रीवा संभाग में घना कोहरा छाने और दृश्यता घटने के आसार हैं।
 
विंध्य-महाकौशल में रातें हुईं सामान्य से काफी गर्म
तापमान के इस उतार-चढ़ाव का सबसे ज्यादा असर विंध्य और महाकौशल अंचल में देखने को मिला। उमरिया में रात का पारा सामान्य से 10.9 डिग्री अधिक 20.0 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। मंडला में भी न्यूनतम तापमान सामान्य से 9.2 डिग्री बढ़कर 20.0 डिग्री और रीवा में 8.9 डिग्री उछलकर 20.0 डिग्री दर्ज किया गया।

Ad

भोपाल में रात का पारा 24 घंटे में 4.1 डिग्री बढ़कर 14.6 डिग्री रहा, जबकि 11.7 डिग्री के साथ बैतूल प्रदेश में सबसे ठंडा रहा। दूसरी ओर, उमरिया में दिन का पारा 22.1 डिग्री रहा और बीते 24 घंटे में सीधी में सर्वाधिक 26.8 मिलीमीटर वर्षा हुई।

आज 13 जिलों में वर्षा, कल से लौटेगी सर्दी
मौसम विज्ञान केंद्र ने सोमवार को सतना, रीवा, मऊगंज, मैहर, सीधी, सिंगरौली, कटनी, उमरिया, शहडोल, डिंडोरी, अनूपपुर, मंडला और बालाघाट में वर्षा की संभावना जताई है। भोपाल में रविवार सुबह दृश्यता 1500 मीटर रही, जो सोमवार को और कम हो सकती है। हालांकि, मंगलवार से आसमान साफ होते ही दिन और रात के तापमान में फिर गिरावट शुरू होगी।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here